बिलासपुर। कोई व्यवसाय छोटा नहीं होता है। यदि किसी भी व्यवसाय को ईमानदारी और लगन से किया जाए तो इतिहास खुद ब खुद ही बन जाता है। अंबानी और अडानी परिवार इसके उदाहरण हैं, जिन्होंने छोटा सा व्यवसाय करते हुए दुनिया में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। ये बातें महापौर रामशरण यादव ने गुरुवार शाम विकास भवन स्थित दृष्टि सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहीं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर को व्यवस्थित किया जा रहा है। इसी के तहत आप लोगों को स्मार्ट सिटी योजना के तहत अशोक नगर बिजली ऑफिस के पास 25 गुमटियों का वितरण किया जा रहा है। इन गुमटियों में नियम के तहत व्यवसाय कर आप लोग अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने की। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, मनीष गढ़ेवाल, सीताराम जायसवाल, वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह, पार्षद इब्राहिम अब्दुल, सूरज मरकाम, सुरेश टंडन के अलावा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और हितग्राही मौजूद थ्ो।
17 वेंडरों को पहचान बोर्ड दिए गए
कार्यक्रम के दौरान महापौर श्री यादव ने शहर के 17 वेंडरों को पहचान बोर्ड का वितरण किया। निगम सीमा के अंदर ऐसे 4200 वेंडर हैं, जिन्हें भारत सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पहचान बोर्ड जारी किया है। इन वेंडरों ने शहरी आजीविका मिशन से 10 हजार रुपए का लोन लिया था, जिसकी किश्त वे अदा कर चुके हैं। इसके बाद इन वेंडरों को 20-20 हजार रुपए लोन दिया गया है, जिसे चुकता करने पर इन्हें फिर से 50-50 हजार रुपए का लोन दिया जाएगा, ताकि ये स्वरोजगार कर सकें। इस अवसर पर मेयर श्री यादव ने कहा कि योजना चाहे केंद्र सरकार की हो फिर राज्य सरकार की। पात्र हितग्राहियों को ही लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए नगर निगम प्रशासन प्रतिबद्ध है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
