बिलासपुर- कलेक्टर सौरभ कुमार के द्वारा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए घाट में पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश पर नगर पालिक निगम द्वारा शहर के प्रमुख विसर्जन स्थल समेत अन्य स्थानों पर निगम द्वारा व्यवस्था की गई है। तैयारियों का जायजा लेने निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज विसर्जन स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने विसर्जन स्थलों में पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और लाउडस्पीकर उपलब्ध रहें इसके निर्देश दिए और प्रमुख विसर्जन स्थल पचरीघाट और छठघाट में जेसीबी क्रेन वाहन हर समय उपलब्ध रहें तथा आपरेटरों की ड्यूटी दो शिफ्ट में करने के भी निर्देश दिए। निगम कमिश्नर के अलावा पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारियों ने भी विसर्जन स्थलों का जायजा लिया।

शहर में अनेक जगह और घरों में भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है, अनंत चतुर्दशी के दिन से विसर्जन प्रारंभ हो जाएगा। जिसके लिए नगर निगम ने अपने सीमा क्षेत्रों के प्रमुख पचरीघाट, छठघाट, सरकंडा पुल समेत अन्य विसर्जन स्थलों में तैयारियां की है। इसके लिए पूर्व में ही अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए थे। प्रमुख विसर्जन स्थल पचरीघाट, सरकंडा पुल,छठघाट में मंच निर्माण, लाइट, बैरिकेडिंग, वाच टावर, साउंड की व्यवस्था के निर्देश संबंधित जोन को दिए गए थे। विसर्जन स्थल में सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोर, बोट, लाइफ जैकेट, ट्यूब जैसे सुरक्षा उपकरण के साथ नगर सेना की टीम को भी तैनात रहने के निर्देश है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
