बिलासपुर। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा रहा। दो स्वर्ण, तीन रजत के साथ बॉक्सरों ने 6 पदक झटके।

स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में 3 से 6 सितंबर तक दुर्ग में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रेलवे ग्राउंड बिलासपुर के 6 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से लगभग 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। रेलवे ग्राउंड बिलासपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर का नाम रोशन किया है। बिलासपुर के खिलाड़ियों ने 6 पदक अपने नाम किया। बिलासपुर से बॉक्सिंग के मुख्य कोच जुड और नागु ने बताया कि रेलवे ग्राउंड के ब्रुकलिन एडवर्ड रॉड्रिग्स व मुबीन ने स्वर्ण पदक, आयुष, हर्ष व सागर ने रजत पदक तथा एम अरुण ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। टीम की सफलता में सहायक कोच सौरभ और विनय का सराहनीय योगदान रहा।

Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
