बिलासपुर। जमीन जायदाद को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई और दो भतीजो पर हसिया से जानलेवा हमला कर दिया है। हमले में घायल आरोपी के बड़े भाई और भतीजों की हालत गंभीर है। पुलिस डायल 112 के आरक्षक ने ततपरता दिखाते हुए तीनो घायलों को सिम्स पहुचाया है। जबकि बचने के लिए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे आरोपी को 112 के चालक ने दौड़ाकर पकड़ा और आरोपी को सीपत थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा गांव का है। हमले में बुरी तरह से घायल मनहरण साहू पिता संतराम साहू उम्र 58 वर्ष और उसके छोटे भाई आरोपी गौरीशंकर साहू के बीच पिछले एक साल से जमीन विवाद चल रहा है। दोनों का मकान गांव में अगल-बगल है ।गुरुवार की रात 10 बजे दोनों भाइयों के बीच एक बार फिर जमीन को लेकर झगड़ा हुआ। तैश में आकर आरोपी गौरी शंकर साहू ने अपने बड़े भाई मनहरण साहू पर धारदार हसिया से जानलेवा कर दिया। हमले में घायल मनहरण साहू लहूलुहान होकर गिर गया। मनहरण साहू के दोनों बेटे सरोज साहू उम्र 35 वर्ष, संदीप साहू उम्र 28 वर्ष पिता को बचाने पहुचे। खुंखार हो चुके गौरी शंकर साहू ने दोनों भतीजो पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पुलिस डायल 112 तक पहुंची। जानकारी मिलते ही आरक्षक रमेश राठौर और चालक अश्विनी साहू मोहरा पहुचे। इस दौरान भाइयों और भतीजों के बीच संघर्ष जारी था। आरक्षक रमेश और चालक ने घायलों को 112 में बिठाया। आरोपी को दौड़ाकर धर दबोचा। डायल 112 घायलों को सबसे पहले बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया। घायलों में एक की हालत गंभीर है। इसके बाद 112 वाहन में पकड़कर बैठाए गए आरोपी गौरीशंकर साहू को देर रात सीपत पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
डायल 112 के आरक्षक की सक्रियता से बड़ा हादसा टला
मोहरा में भाई भतीजो के बीच का विवाद और भी आगे बढ़ सकता था, आरोपी भागने के फिराक में था। लेकिन समय रहते पुलिस डायल 112 के आरक्षक रमेश राठौर और चालक अश्विनी पहुंच गए। दोनों ने सजगता के साथ सूझबूझ दिखाते हुए मौके घायलों को बचाने के साथ आरोपी को धर दबोचा।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
