बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के विस्तार और नए परिसीमन के बाद वार्डों का दायरा ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए एक छोर के विकास में ही एक करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च हो जाती है। फिर भी हम नागरिकों की जरूरत को ध्यान में रखने हुए उन कार्यों को पहले करा रहे हैं, जिससे आम जनता को सहूलियत मिलेगी। हमारी प्राथमिकता हर वार्ड का व्यवस्थित विकास करना है। ये बातें महापौर रामशरण यादव ने भूमिपूजन कार्यक्रम में कहीं।

उन्होंने कहा कि निगम में जो नए वार्ड जुड़े हैं, वहां के विकास के लिए कम से कम 20 करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी। इतनी राशि की मांग हमने सीएम भूपेश बघ्ोल से की है। शासन से राशि मिलते ही नए वार्डों की तस्वीर बदल जाएगी। मेयर श्री यादव व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने वार्ड क्रमांक 49 बीआर यादव नगर में अधोसंरचना मद अंतर्गत 11.87 लाख की सीसी रोड, सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत 16.64 लाख की लागत से बनने वाले प्राथमिक शाला बहतराई में अतिरिक्त कक्ष व वार्ड क्रमांक 43 में मेयर निधि से 5 लाख रुपए की सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अजय यादव, नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, पार्षद अहिल्या राकेश वर्मा, नंदनी साखन दर्वे, विमला यादव, परदेशी राज, शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद यादव, कांग्रेस सेवादल बिलासपुर के जिला संचार समन्वयक तिलक नेताम, पूजा विधानी, बृजेश शर्मा, विष्णु धुरी, अलखराम यादव, रामफल धुरी, पंकज राज के अलावा नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थ्ो।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
