बिलासपुर। विकाशशील शहर में लगातार बढ़ती गई जनसांख्या के हिसाब से आज अनेको निजी
अस्पताल संचालित हो रहे है और सेवाभावी चिकित्सक आमजनों को बेहतर चिकित्सा सुवीधा मुहैया करने प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में शहर के लोकप्रिय प्रसिद्ध चिकित्सक डा. सी.एस. उईके द्वारा काफी वर्ष पूर्व वंदना अस्पताल की स्थापना रिंग रोड में की गई थी। उसके बाद मंगला चौक में एक बड़े भवन में वंदना हास्पिटल स्थापित कर डाॅ. उईके लोगो को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराते रहे हैं। साझेदारी में संचालित अस्पताल में कुछ समय पूर्व आपसी विवाद की घटना हुई जिसे हर कोई जानता है। डा. उइके की प्रसिद्धी इसलिये भी है, कि अगर कोई आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी अस्पताल आता है, तो वे व्यावसायिक सोच से हटकर मरीज को कम खर्च में बेहतर चिकित्सा प्रदान करने से पीछे नही हटते हैं। इन दिनों डॉ. उइके द्वारा संचालित वंदना हास्पीटल मिशन अस्पताल परिसर में संवैधानिक रूप से संचालित हो रहा है। धीरे धीरे लोगों को जानकारी होने पर अपनी बेहतर चिकित्सा पाने मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ लोगो द्वारा सोशल मीडिया में अस्पताल बंद होने का भ्रामक समाचार चलाकर लोगो को द्गि भ्रमित करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। सच्चाई यह है, कि मिशन अस्पताल परिसर में डा. चन्द्रशेखर उइके द्वारा वंदना हास्पीटल संवैधानिक रूप से संचालित किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
