बिलासपुर। चावल जमा नहीं करने पर फूड विभाग ने दो राईस मिलर्स पर नोटिस जारी की गई है। दोनो मिलर्स धान का उठाव काफी पहले से कर लिया है लेकिन चावल अभी तक जमा नहीं किया है। बताया जा रहा है की जिले के कई मिलर्स धान का मिलिंग करके चावल मार्केट में खपा चुके है अब FCI में चावल जमा करने के लिए उनके पास चावल नही है।
कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशानुसार जिले में कस्टम मिलिंग का चावल समयावधि में जमा नहीं करने के कारण खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा राईस मिलर्स पर कार्यवाही की गई है। पूर्व में कलेक्टर द्वारा समीक्षा बैठक में धान उठाव कर चावल जमा नहीं करने वाले मिलर्स को 1 सितम्बर 2022 को नोटिस दिया गया था। बिल्हा के मेसर्स शिवशक्ति उद्योग एवं तखतपुर के मेसर्स मां भवानी राईस मिल में छ.ग. कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। मेसर्स शिवशक्ति उद्योग बिल्हा में 14 हजार 609 क्विंटल धान एवं 500 क्विंटल चावल एवं मेसर्स मां भवानी राईस मिल तखतपुर में 14 हजार 370 क्विंटल धान एवं 291 क्विंटल चावल जप्त किया गया। कलेक्टर ने जिले के सभी मिलर्स को 30 सितम्बर 2022 तक एफसीआई में चावल जमा करने के निर्देश दिए है। कार्यवाही में प्रभारी खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदौरिया, सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, ओंकार सिंह ठाकुर, खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार शामिल थे। बताया जा रहा है की कई मिलर धान की मिलिंग करके चावल मार्केट में खपा चुके है। मिलरों ने मार्केट से सस्ते दाम में चावल खरीदकर FCI में जमा करने की योजना बनाई थी। लेकिन राशन दुकानों में ई पॉज मशीन लगने से मिलरों की योजना फेल हो गई है। क्योंकि राशन दुकान का चावल बाजार नहीं पहुंच पा रहा है। यही कारण है कि मिलर चावल जमा नहीं कर पा रहे है। आज की तारीख में यदि जिला प्रशासन मिलरों के यहां छापामार कार्रवाई करे तो न उनके पास धान मिलेगा और न ही चावल मिल पाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
