बिलासपुर। नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी में हिन्दी दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कालेज के फाउन्डर शिक्षाविद नयनतारा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर हिन्दी दिवस की शुरुआत की गई। अविनाश धर ने कहा हिन्दी सरल भाषा है और यह विश्व के अनेक देशों में बोली जाती है व वहाँ के कालेजों में पढाई जाती है। कालेज के डायरेक्टर प्रांजल धर शर्मा ( दीवान) ने कहा हम सब अपनी बात को हिन्दी में ही अच्छे से समझा सकते हैं। इसलिए लिखने, पढ़ने व बोलने में हमें हिन्दी का ही उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सुलेख (इमला) प्रतियोगिता आयोजित किया गया व रोचक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने बढ चढ कर भाग लिया, जिसमें कुमुदिनी दिनकर छेदिन, पवन कैवर्त तनिषा नागेस सुरभि ममता दिनकर निखिल श्रीवास रोहन रात्रे ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। समारोह को सफल बनाने में अश्विन सोनी, साधना यादव, सुभाष रात्रे, नेहा चौहान, निशांत गौरहा का सराहनीय योगदान रहा।


Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
