बिलासपुर। जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) की शासी परिषद की बैठक में आज 86.34 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में यह बैठक कलेक्टर सौरभकुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, विधायक बिलासपुर शैलेश पाण्डेय, विधायक मस्तुरी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान सहित शासी परिषद के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि जिले में 139 ग्राम पंचायत खनन प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत शामिल हैं। इन क्षेत्रों के लोगों को राहत दिलाने एवं विकास कार्यों के लिए 86 करोड़ 34 लाख रूपये की कार्य-योजना के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। इस राशि में खनन प्रभावित गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, एवं सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों में विकास कार्यों का क्रियान्वयन किया जायेगा। स्वीकृत कार्य-योजना में से 52 करोड़ की राशि उच्च प्राथमिकता के काम जैसे -शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि में खर्च किये जाएंगे। वहीं 34 करोड़ का प्रावधान अन्य प्राथमिकता के कामों के लिए आरक्षित किया गया है। डीएमएफ की स्थापना में 2 विकास सहायत सहित कुल छह पदों पर भरती के प्रस्ताव का भी बैठक में अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयश्री जैन एवं डीएमएफ शाखा के प्रभारी नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा ने प्रस्तावित कार्य-योजना से परिषद को अवगत कराया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
