बिलासपुर। बीती रात अपराधों की रोकथाम व असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही हेतु एसएसपी पारुल सड़को पर उतरीं। उनके साथ राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ 300 पुलिस कर्मियों की फौज थी। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही तो की ही गई। साथ ही आधी रात फालतू घूमने वालों को एसएसपी ने कनबुच्ची भी लगवाई।

जिले में बढ़ती चाकूबाजी व वारदातों को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने कल कांबिंग गश्त चलाया। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर रखते हुए असमाजिक तत्वों व अपराधियों को कड़ा संदेश देने डीआईजी सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बीती रात पुलिस का औचक काम्बिंग गश्त लांच कर दिया। अचानक से वायरलेस में एक आदेश चला कि सभी राजपत्रित अधिकारियों व शहरी थानेदारों को अपने अपने बल के साथ पुलिस लाइन में तुरंत ही आमद देनी है। सभी के पहुँचने के बाद गश्त शुरू की गई। जिसमें सारे राजपत्रित अधिकारियों के साथ ही शहर के सभी थानों व लाइन के बल को मिलाकर कुल 300 अधिकारी व जवान सड़को पर उतरें। कांबिंग गश्त के दौरान रूट निर्धारित कर पुलिस टीम ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से होते हुए सत्यम चौक, पुराना बस स्टैंड, शिव टॉकीज चौक, तारबाहर चौक,मंगला चौक, नेहरू चौक महामाया चौक, रिवर व्यू, कोतवाली चौक,तेलीपारा, अग्रसेन चौक, मगरपारा चौक, इंदु चौक, राजीव गांधी चौक, राजेंद्र नगर चौक से होते हुए पुलिस लाइन में खत्म हुई।

काम्बिंग गश्त खत्म होने के बाद सभी राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में पॉइंट लगा कर जांच अभियान चलाया गया। जिसकी मॉनिटरिंग एसएसपी पारुल माथुर स्वयं हर पॉइंट्स में जा जा कर कर रहीं थी। इस दौरान अनावश्यक घूमने वालों को हिदायत दी गई। चौक चौराहों पर आने जाने वालों की चेकिंग की गई। बेतरतीब खड़ी दोपहिया व चारपहिया वाहनों को लॉक किया गया एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वाहनों की चेकिंग पर प्रतिबंधित/ आपत्तिजनक सामान पाए जाने से वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।

अभियान के दौरान एसएसपी माथुर खुद ही चौक चौराहों में खड़ी होकर गाड़ियों की चेकिंग करवा रही थी और संदिग्धों से पूछताछ कर रहीं थी। महाराणा प्रताप चौक में एसएसपी के नेतृत्व में देर रात घूमने वालों को रोक कर पूछताछ की। इस दौरान बिना मतलब बेवजह घूम रहें लोगों को पुलिस ने कान पकड़ के उठक- बैठक करवाते हुए बिना मतलब देर रात घूमने पर फटकार लगाई। साथ ही उन्हें अब से बेवजह देर रात न घूमने की समझाइश भी दी गई।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
