बिलासपुर। आज जागृति महिला मंडल भजन मंडली एवं समस्त दीनदयाल कॉलोनीवासी मंगला के द्वारा अयोजित श्रीमद् भागवत कथा पितृ मोक्ष ज्ञान यज्ञ के कथा में व्यास रासरसरसिक श्री गर्भाचार्य जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) जी ने गिरिराज का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मोक्ष का साधन है श्रवण मात्र से जीव को होती है पुण्य की प्राप्ति।भगवान किसी के साथ भी अन्याय नही होने देते और जो प्रारब्ध हम पिछले जन्म का लेकर आये हैं। वह हमें भोगना पड़ता है। चाहे मुस्कराकर भोगें या फिर रोकर। उन्होंने कहा कि भगवान को प्रेम से पुकारने पर वह अपने भक्तों के लिए दौड़े चले आते हैं।


श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के पांचवे दिवस पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने महाराज का आशीर्वाद लेकर पूजा अर्चना की और कहा भागवत कथा हमें जिन्दगी जीने का सलीका सीखाता है ना केवल मानव बल्कि जीव जन्तु से भी प्यार करना भी सीखाता है क्योंकि हमारे धर्मग्रन्थ में लिखा भी है कि सर्वे सन्तु सुखीनःसर्वेसन्तु निरामयः। हमें अपने जीवन में इन पंक्तियों को हमेशा ना केवल याद रखना है बल्कि इनका पालन भी करना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद श्याम पटेल जी,पवन चंद्राकर जी,संध्या पाण्डेय जी व भक्तजन उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
