बिलासपुर। ️सितंबर माह बच्चों के केन्सर जागरूकता माह है दुनियाँ में 1 लाख 75 हजार मौत केवल केन्सर के कारण बच्चों में हो रही है यह आंकड़ा हर साल बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए 15 फरवरी को अंतर्राट्रीय चाइल्डहुड केन्सर डे मनाया जाता है।

लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन ने बच्चों के कैंसर के विषय में लोगों को जागरूक किया। बचपन में होने वाली बीमारियों में कैंसर अब तेजी से फैल रहा है क्योकि बच्चों में अक्सर कैंसर का आसानी से पता नही लग पाता है। समय पर कैंसर का पता नही लग पाने के कारण वह गंभीर स्टेज में आ जाता है और यहाँ तक की इससे बच्चे की मृत्यु भी हो सकती है। इसी से जागरूक करने के लिए क्लब ने बच्चों की स्कूल में बच्चों को हमेशा ताजा गर्म भोजन करने कहा, कलरफुल प्लास्टिक में खाने में मैदा से बनी हुई चीजें खाने से मना किया गया, साफ सफाई से रहने बताया, शरीर में हड्डियों में दर्द, त्वचा का पीला पड़ना लगातार बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाए । जागरूकता एवं बचाव से सम्बंधित पाम्पलेट बाँटें। स्कूल के शिक्षक एवं क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
