बिलासपुर। NTPC से संबंधित एक बेहद शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में मजदूरों को मालगाड़ी में भेंड़_बकरी की तरह भरकर ला रहे है। यह न केवल खतरे से खतरनाक है बल्कि प्रबंधन की संवेदनहीन होने का सबूत भी है।

यहाँ एक खतरनाक VIDEO सामने आया है। इसमें खुली मालगाड़ी में मजदूर सामान की तरह सफर करते नजर आ रहे हैं। यह नजारा सीपत स्थित NTPC का है, जिसमें विश्वकर्मा जयंती मनाने कोरबा से मजदूरों को मालगाड़ी में ढो कर लाया गया था। NTPC प्रबंधन की यह लापरवाही मजदूरों की जान पर भारी पड़ सकती थी।
NTPC सीपत में शनिवार को विश्वकर्मा जयंती पर इंजीनियरिंग विभाग में पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का भी कार्यक्रम था। लिहाजा इस आयोजन में ठेका कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को भी बुलाया गया था। इसमें कोरबा के कोयला खदान एरिया दीपका से 300 से अधिक मजदूर पहुंचे थे।
NTPC प्रबंधन के इस आयोजन में ठेकेदारों के सुपरवाइजर और मजदूर भी शामिल हुए। कोरबा जिले के दीपका से ठेका श्रमिकों को खुली मालगाड़ी में भेंड़ बकरी की तरह ढोकर लाया गया था। मजदूरों को इस सफर में जान का खतरा भी हो सकता था। वो शुक्र है कि पूजा_अर्चना और भंडारे के बाद सभी मजदूर सकुशल लौट गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन मजदूरों को इस तरह लाने और ले जाने का पूरा मामला विवादों में पड़ गया है। NTPC प्रबंधन ने न केवल 300 मजदूरों की जान खतरे में डाली बल्कि अपने संवेदनहीन होने का सबूत भी पेश किया। मजदूरों को खुली मालगाड़ी में सफर का VIDEO सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मजदूर खुली मालगाड़ी में लटक कर बैठे नजर आ रहे हैं। मालगाड़ी में जान जोखिम में डालकर सफर करने वाले इस VIDEO को देखकर ही डर लग रहा है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
