बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने अलग-अलग कारणों से दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इनमें मस्तूरी विकासखण्ड के कछार शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला के शिक्षक श्री देवानंद बर्मन और कोटा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला जूनापारा के शिक्षक श्री रविन्द्र कुमार जायसवाल शामिल है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि 14 सितम्बर को किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला कछार बंद पाया गया। शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं स्कूल खुलने के इंतजार में बाहर खड़े पाये गये। स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक सहायक शिक्षक एलबी स्कूल की चाबी के साथ बिना सूचना के अनाधिकृत अनुपस्थित थे। उनके विरूद्ध पूर्व में भी शिकायतें प्राप्त हुई थी। निलंबन कार्यकाल में श्री बर्मन का मुख्यालय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला पचपेढ़ी रहेगा। इसी प्रकार कोटा विकासखण्ड के प्राथमिक स्कूल जूनापारा के शिक्षक श्री रविन्द्र कुमार जायसवाल को जेल परिरूद्ध किये जाने के कारण एवं सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की नियम 3 के अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
