बिलासपुर। ज़िला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने आज 23 सितम्बर को छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत से रायपुर में मुलाकात की और 2022 -23 में धान खरीदी की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रमोद नायक ने बताया कि इस वर्ष 01 नवबंर से धान खरीदी प्रारम्भ हो जाएगा, इसकी पूरी तैयारी हो गई है। कृषको की सुविधा के लिए बिलासपुर ज़िला सहकारी बैंक के अंतर्गत पांच ज़िले बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर चाम्पा, कोरबा, जीपीएम जिलों में नए धान उपार्जन केंद्र खोलने का प्रस्ताव मंत्री जी को दिया गया है। जिस पर माननीय मंत्री जी ने स्वीकृति दे दी है और इस सत्र धान उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे कृषको को होने वाली दिक्कतों से निजात मिल जाएगी। धान उपार्जन केंद्रों में जगह न होने के कारण पहले कृषको को कई कई दिनों तक इंताजर करना पड़ता था। फिर तौल में भी समय लगता था अब इन उपार्जन केंद्रों के खुलने से दूरी भी कम हो जाएगी ,समय भी बचेगा और कृषको को ज्यादा इंतिजार करना नही पड़ेगा। इससे छोटे किसान ,सीमांत किसानों को लाभ होगा साथ ही कर्मचारियों को भी सुविधा होगी ,प्रमोद नायक के साथ किसान नेता अजय सिंह भी खाद्यमंत्री माननीय अमरजीत भगत से मिलने गए थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
