बिलासपुर। तखतपुर में ममेरे भाई की सुपारी देकर हत्या कराने का मामला सामने आया है। हत्या कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। तखतपुर पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

खम्हरिया निवासी सुंदरलाल कौशिक (52) 22 सितंबर को दोपहर देवरी गांव में रहने वाले अपने फुफेरे भाई विनय कौशिक (32) के घर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं आया। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे। लेकिन वह नहीं मिला।
सुंदरलाल का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस लापता का केस दर्ज कर सुंदरलाल की तलाश कर रही थी। इस बीच 24 सितंबर को गांव के शिव तालाब की झाड़ियों में ग्रामीणों ने सुंदरलाल का शव देखा। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि सुंदरलाल कौशिक अक्सर अपने ममेरे भाई विनय के घर जाता था। घटना के दिन भी वह भाई के घर जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला और उसकी लाश मिली। इसी संदेह के आधार पुलिस ने विनय कौशिक से पूछताछ की। वह गोलमोल जवाब देने लगा, तब पुलिस का शक गहरा गया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई। तब मुख्य आरोपी विनय ने पूछताछ में बताया कि वह गांव में खेती-किसानी करता है। सुंदरलाल उसका ममेरा भाई था। वह उसकी खेती का काम देखता था और हमेशा घर आना-जाना करता था। उसने विनय की पत्नी से अवैध संबंध बना लिया था। इसकी जानकारी होने के बाद विनय ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। उसने गांव के ही दो चंद्रपाल कौशिक और पिल्लू कौशिक को साजिश में शामिल किया और उन्हें 50 हजार रुपए में हत्या करने की सुपारी दे दी।
विनय से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने चंद्रपाल कौशिक और पिल्लू कौशिक को दबोच लिया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि सुंदरलाल रात में जब अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में तालाब के पास उन्होंने उसे रोक लिया और गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद शव को तालाब की झाड़ियों में फेंककर अपने घर चले गए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
बलरामपुरJune 12, 2026छत्तीसगढ़ की सीमा में 12 करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
