बिलासपुर। होटल आनंदा इंपीरियल में नवरात्रि के छठवें दिन से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा। होटल के जनरल मैनेजर अनीश बनर्जी ने फेस्टिवल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि होटल की स्थापना 2010 में किया गया था इसके बाद 2011 से हर साल यहां बंगाली रितिरिवाज से दुर्गा पूजा और फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस साल भी पूरे भक्तिभाव के साथ इसका आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा और फूड फेस्टिवल नवरात्रि के छठवें दिन से शुरू होगी और दशमी तक रहेगी। इस दौरान कैंपस में भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा का पूजा पाठ किया जाएगा। कोलकाता से चंडी पाठ करने के लिए प्रसिद्ध पंडित को बुलाया जा रहा है। दुर्गा पूजा में होटल में ठहरने वाले गेस्ट को भी शामिल किया जाएगा। पूजा के साथ साथ चलने वाले फूड फेस्टिवल में भी उन्हें शामिल किया जाएगा। फूड फेस्टिवल के दौरान 75 से अधिक लजीज व्यंजन महाभोज में रखे जाएंगे। ये व्यंजन सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी चारों दिन उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा फलाहारी थाली भी सुबह 7 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक उपलब्ध कराए जाएंगे। दुर्गा पूजा के दौरान कैंपस में कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। श्री बनर्जी ने बताया कि दुर्गा पूजा और फूड फेस्टिवल का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शहर के जो लोग बाहर रहते है वे लोग पूजा में अपने घर आ रहे है लेकिन होटल में अपना बुकिंग करा रहे है। उन्होंने कहा कि दशमी को मूर्ति विसर्जन के साथ फेस्टिवल भी समाप्त हो जाएगा।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
