बिलासपुर। छग ब्राह्मण विकास परिषद ने मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा को अपना स्लाहकर बनाया है। शुक्रवार को DLS कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यक्रम के लिए सामुदायिक भवन बनाने उनसे सरकार से जमीन दिलाने की बात रखी। परिषद की मांग पर अपनी सहमति जताते हुए श्री शर्मा ने जमीन दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा कर जानकारी देने का आश्वासन दिया है।

शुक्रवार को डीएलएस महाविद्यालय के सभागार में छत्तीसगढ़ ब्राह्मण विकास परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सामाजिक एकजुटता और समाज के हित में कार्य किए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पहले डीएलएस महाविद्यालय के संजय शर्मा, स्वाति शर्मा, नितिश शर्मा, गीता तिवारी और संजय दुबे ने प्रदीप शर्मा का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के सलाहकार शर्मा ने स्व.बसंत शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि डीएलएस कॉलेज के संस्थापक बसंत शर्मा आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। उनकी आज सबसे ज्यादा जरूरत थी। उनके जैसे ऊर्जावान व्यक्ति के होने से सामाजिक विकास और तेजी से होता। शर्मा ने ब्राह्मण समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की उपस्थिति सामान्य जानकारी से कहीं ज्यादा गहरी हैं। छत्तीसगढ़ में ब्राह्मण पांचवीं शताब्दी से रहते आ रहे हैं। विप्र समाज़ के बुद्धिजीवी होने के नाते इस समाज की गतिविधियां ऐसी होनी चाहिए कि इससे दूसरे समाज के लोग इनसे प्रेरणा लें। इस समाज के सदाचार का अनुशरण करें। टूटते संबंधो के इस दौर में सबसे ज्यादा बड़ा दायित्व इसी समाज का है। इसलिए जरूरी है कि यह समाज उत्कृष्ट कार्य करे। इस दौरान छत्तीसगढ़ ब्राह्मण विकास परिषद के प्रतिनिधियों ने सामाजिक गतिविधियों के लिए शासन से जमीन दिलाने की मांग शर्मा से की। इस पर शर्मा ने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस संबंध में चर्चा कर जमीन दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। इस दौरान प्रदीप शर्मा को सर्वसम्मति से परिषद का संरक्षक सदस्य बनाया गया।


00 नवंबर में महासम्मेलन
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ब्राहमण विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, महासचिव संजय शर्मा और कोषाध्यक्ष अनिल तिवारी ने समाज द्वारा की जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए नवंबर में महा सम्मेलन किए जाने की जानकारी दी। उमेश गौरहा, राघवेंद्र दीवान, जयश्री शुक्ला, आरती दुबे, अपूर्व तिवारी, अश्वनी मिश्रा, सुरेश शर्मा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बैठक में कई सदस्यों ने परिषद के सफल संचालन के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान संगीता शुक्ला ने तीन लाख रुपए देने की घोषणा की।बैठक का संचालन महासचिव संजय शर्मा ने व आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष अनिल तिवारी ने किया। बैठक में बंशीलाल गौरहा, प्रदीप शुक्ला, हेमंत शर्मा, संजय शर्मा, अनिल तिवारी, नागेन्द्रधर शर्मा, प्रफुल्ल शर्मा, चंद्र शेखर पांडेय, राजेश पांडेय, चंद्रकांत पांडेय, प्रमोद शर्मा, कौशल तिवारी, रविन्द्र उपाध्यायबंशीलाल गौरहा, प्रदीप शुक्ला, हेमंत शर्मा, संजय शर्मा, अनिल तिवारी, नागेन्द्रधर शर्मा, प्रफुल्ल शर्मा, चंद्र शेखर पांडेय, राजेश पांडेय, चंद्रकांत पांडेय, प्रमोद शर्मा, कौशल तिवारी, रविन्द्र उपाध्याय अजय शर्मा, प्रणव समदरिया, अधिवक्ता अविनाश मिश्रा, अनिल दिवान, हरीश शर्मा, हेमंत शर्मा, डॉ राजेश दुबे, उमाशंकर शर्मा, अविनाश धर दीवान, विजय धर दीवान भानु शास्त्री, प्रदीप शर्मा,अपूर्व तिवारी, डॉ रमाकांत पाण्डेय, नवरत्न शुक्ला, रविंद्र धर दीवान, अनिल गौरहा, विनय कुमार तिवारी, राघवेंद्र धर दीवान, उमेश गौरहा, डॉ गीता तिवारी, शीला शर्मा, अश्विनी पाण्डेय, रामवतार पाण्डेय, विजय पाण्डेय, वीरेंद्र गौरहा डॉ स्वाति शर्मा, दिलीप तिवारी, पार्षद राजेश शुक्ला, सुरेश शर्मा, उमेश गौरहा, ब्रजेश गौरहा, आयुष तिवारी, रामनारायण दुबे, अनिल शर्मा, राजेश पाण्डेय, चंद्रकांत पाण्डेय, मदन मोहन पाण्डेय, सुरेंद्र शर्मा, श्रीकांत धर दीवान, विजय धर दीवान, शेषनारायण शर्मा, चित्ररेखा तिवारी, नीतू चौबे, वीणा रमेश तिवारी, सष्मिता शर्मा, संगीता शुक्ला, प्राची तिवारी, दिव्या पाण्डेय, रश्मि द्विवेदी, सुषमा रामेश्वर पाण्डेय, राजकुमारी तिवारी, डॉ शैलेश चौबे, कृष्ण कुमार तिवारी, रामावतार पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, नागेंद्रधर शर्मा शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
बिलासपुरApril 26, 2026स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई ताकत, NTPC के CSR मद से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगा 7.19 करोड़ रुपए का उपकरण, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण
