बिलासपुर। नागरिक सुरक्षा मंच ने रेल प्रबंधन के खिलाफ एक बड़े आंदोलन का एलान कर दिया है। मंच के अमित तिवारी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अब लाठी चले या गोली यात्री गाड़ियों की बहाली के लिए मालगाड़ियों को रोका जाएगा। गाडियां कहां _ कहां रोकी जाएगी इसकी जानकारी आंदोलन के तीन दिन पहले दी जाएगी।
नागरिक सुरक्षा मंच ने एक बार फिर रेलवे प्रशासन पर छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले 1 वर्ष से मंडल में यात्री गाड़ियों को निरस्त कर केवल मालगाड़ी चलाया जा रहा है। कुछ यात्री ट्रेन चल भी रही है तो वो घंटो लेट आ रही है। जिसके कारण से यात्रा करने वाले यात्री परेशान हैं। इसी मामले को लेकर 21 सितंबर को नागरिक सुरक्षा मंच द्वारा जोन महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया गया था। तब अधिकारियों ने 1 सप्ताह के भीतर समस्याओं के निराकरण का वादा किया था। लेकिन आज 10 दिन बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस है।
नागरिक सुरक्षा मंच ने कहना है कि रेलवे के अधिकारी बिलासपुर में एक और बड़े आंदोलन की प्रतीक्षा की जा रहे है। चंद व्यवसायियों को लाभ पहुंचाने की नियत से माल ढुलाई को प्राथमिकता दी जा रही है। कोयला लदान वाली गाड़ियां पटरियों पर बेखौफ दौड़ रही है। मालगाड़ी को क्लीयरेंस देने के लिए यात्री गाड़ियों को घंटो घंटो रोका जा रहा है।
रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए नागरिक सुरक्षा मंच ने अब आगामी 12 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे रेल रोको आंदोलन करने का एलान किया है। इसके लिए जगह-जगह मालगाड़ियों को रोका जाएगा।
नागरिक सुरक्षा मंच के अमित तिवारी ने प्रेसवार्ता में बताया की इस आंदोलन को सामाजिक संगठनों, राजनीतिक संगठनों, व्यापारी, छात्र संगठन सहित बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, चांपा, अकलतरा, सक्ति, खरसिया और रेल रूट में पड़ने वाले सभी स्टेशनों के नागरिकों का समर्थन मिल रहा है। ट्रेने कहां-कहां रोकी जाएंगी, इसकी घोषणा आंदोलन के 3 दिन पहले की जाएगी। ट्रेनों को रोकना हालांकि गैर कानूनी है इसलिए जाहिर है रेलवे की ओर से भी इसे लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए जाएंगे या फिर कुछ ट्रेनों को उस दिन निरस्त किया जा सकता है।
गौरतलब है की इससे पहले जोन आंदोलन को लेकर भी एक बड़ा आंदोलन हो चुका है जिसमे कई आंदोलनकारियों ने कई यात्री ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया था। रेलवे स्टेशन को भी jla दिया गया था। घटना के बाद बिलासपुर में कई दिनों तक कर्फ्यू लगी रही। आंदोलनकारियों के हाथ से आंदोलन खिसक कर उग्र हो गया था।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
