बिलासपुर। शहर में अष्टमी, नवमी और दशहरा के दौरान चार पहिया एवं भारी वाहनों का शहर के कुछ रास्तों में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध आज दिनांक 03.10.2022 से 05.10.2022 तक रहेगा। प्रतिबंध शाम 05.00 बजे से रात्रि 02.00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
नवरात्रि एवं दशहरा के दौरान अष्टमी, नवमी और दशहरा के दौरान शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर के कुछ रास्तों में चार पहिया वाहन और बड़ी वाहनों के प्रवेश को शाम 5.00 बजे से रात्रि 02.00 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके जिससे जनता को देवी दर्शन और दशहरा के अवसर पर सुविधा हो
प्रतिबंधित मार्ग निम्नानुसार है_
*1. ईमलीपारा से मध्यनगरी चौक एवं बस स्टैंड की ओर
- ईदगाह चौक से मध्यनगरी चौक
- राघवेन्द्रराव भवन तिराहा से सिम्स तिराहा
4.देवकीनंदन चौक से सिम्स और बृहस्पति बाजार की ओर - गोल बाजार चौक से सदर बाजार
6.जेल तिराहा से बृहस्पति बाजार की ओर - लालबहादुर शास्त्री मैदान से कोतवाली चौक की ओर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
