तखतपुर। स्कूल परीक्षा देने के लिए निकली तीन छात्राएं अचानक गायब हो गई। परेशान परिजन थाने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दिया। जब पुलिस ने तलाश शुरू की तो पता चला दो लड़कों के साथ तीनों लड़कियां भाग गई है। पुलिस ने तीनों लड़कियों को दमनदीव से लड़कों के साथ बरामद कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 27 सितम्बर को सुबह 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर की तीन छात्राएं परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। लेकिन कोई भी स्कूल तक नही पहुंची। अचानक तीन छात्राओं के लापता होने से हड़कंप मच गई। काफी खोजबिन करने के बाद जब तीनों नहीं मिले परिजनों ने छात्राओं के गुम होने की जानकारी तखतपुर थाने में दर्ज करायी। तीनों नाबालिक छात्राओं के गुम होने पुलिस ने अपहरण की धारा 363 कायम कर छात्राओं की खोजबिन शुरू कर दी थी। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी और पुलिस अधीक्षक ने टीम बनाकर तत्काल उनकी तलाश में जुट गई। जहां पुलिस को जानकारी मिली कि लापता हुई तीनों छात्राओं के साथ दो युवक संजू धुरी उम्र 32 साल निवासी मोपका बिलासपुर, हरीओम पटेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम अमोरा थाना जरहागांव जिला मुंगेली ने साथ भागी है। इसके बाद पुलिस ने एक युवक के मोबाईल को जो चालू था उसे ट्रेस करते हुए सडक मार्ग से पुलिस गुजरात होते हुए दमनद्वीप के कलपेश चाल, पुलिस चौकी कच्ची गांव, थाना दमणवाड़ा, मोटी दमण जिला दमन पहुंचीं। यहां दोनो आरोपी युवकों के साथ तीनों नाबालिक छात्राओं को अपने सुर्पूद ले लिया है।
ओला से बुक कर पहुंचे डोंगरगढ_ पुलिस ने सबसे पहले जांच में पाया कि आरोपी एक युवक जिसका मोबाईल चालू था उसने अपने मोबाईल से ओला से कार बुक की थी। कम्पनी से संपर्क कर वाहन के कहां से कहां तक जाने की जानकारी ली तो पता चला कि ओला वाहन तखतपुर से बुक गई थी कि जो राजनांदगांव तक गई। इसके बाद पांचों ट्रेन से होकर गुजरात पहुंचें और गुजरात में सडक मार्ग से होते हुए दमनदीव पहुंचे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
