बिलासपुर। दुर्गा पंडाल जाने के लिए निकले युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। उसके सिर और गले में चोंट के निशान मिले हैं। मृतक के गले में गमछा फंसा हुआ था, जिससे गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह निवासी संतोष यादव (38) होटल में काम करता था। घर में उसकी पत्नी कविता यादव, 16 साल की बेटी पूजा और 6 साल का बेटा पंकज यादव रहते हैं। मंगलवार की रात संतोष यादव दुर्गा पंडाल में प्रसाद बांटने के लिए निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन को लगा कि वह दुर्गा पंडाल के पास रह गया होगा। बुधवार की सुबह पुलिस को आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि लोयला स्कूल रोड में मटन दुकान के पास युवक की लाश पड़ी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ कर युवक की पहचान संतोष यादव के रूप में की। इसके बाद उसके छोटे भाई अशोक यादव और परिजन को संतोष की मौत की खबर दी।
सिर और गले में मिले चोंट के निशान, गले में फंसा था गमछा
परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब शव पर मक्खियां झूम रही थी। उसके सिर और गले में चोंट के निशान थे। युवक के गले में गमछा भी फंसा हुआ था, जिससे परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या मान रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
संदेहियों की तलाश में जुटी पुलिस, तीन युवक पकड़ाए
पुलिस ने परिजन से पूछताछ की तब संतोष के दुर्गा पंडाल में जाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने दुर्गा पंडाल की दूरी भी घटनास्थल से ज्यादा नहीं है। लिहाजा पुलिस दुर्गा पंडाल के पास जाकर आयोजकों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि रात में संतोष को मोहल्ले के तीन युवकों के साथ देखा गया था। ऐसे में पुलिस उन युवकों को संदेही मानकर पकड़कर पूछताछ कर रही है। हालांक पुलिस ने अभी न तो हत्या की पुष्टि नहीं की है।
घटनास्थल पर मिली है सेलून संचालक की एक्टिवा
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि संतोष के साथ जिन युवकों को देखा गया था। उनमें एक युवक सैलून चलाता है। उसकी एक्टिवा संतोष के शव के पास मिली है। पुलिस उसे भी संदेही मानकर पूछताछ कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
बलरामपुरJune 12, 2026छत्तीसगढ़ की सीमा में 12 करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
