बिलासपुर। कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लिटिया में कार्यरत दो पूर्व पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कार्यकाल के दौरान भारी वित्तीय गड़बड़ी के आरोप प्रारंभिक रूप से सही पाये गये है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयश्री जैन ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यह कड़ी कार्रवाई करते निलंबन के आदेश जारी किये गये है। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार तत्कालीन सचिव केशव यादव और पोलोदास कुर्रे अलग-अलग समय पर लिटिया पंचायत में सचिव के पद पर थे। उनके विरूद्ध वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। श्री यादव के कार्यकाल में 4 लाख 9 हजार 245 एवं श्री कुर्रेे के कार्यकाल 3 लाख 35 हजार 718 रूपये की गड़बड़ी जांच में पाया गया। वर्तमान में ग्राम पंचायत श्री यादव कुंवारीमुड़ा एवं श्री कुर्रेे छेरकाबांधा में सचिव का काम कर रहे हैं। निलंबन के बाद दोनों को जनपद पंचायत कार्यालय कोटा में संलग्न किया गया है। पंचायत का काम सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्राम पंचायत कुंवारीमुड़ा का अतिरिक्त प्रभार नवागांव सल्का के पंचायत सचिव कैलाश भट्ट और एवं ग्राम पंचायत छेरकाबांधा का प्रभार ग्राम पंचायत के सचिव कुलेश्वर राज को सौंपा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
