बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। पत्नि से आरोपी के अवैध संबंध की शंका जाहिर की दोनों के बीच विवाद हुआ और गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अशोक यादव उर्फ लालू पिता श्याम सुंदर यादव उम्र 32 साल साकिन शिव नगर लिंगियाडीह थाना सरकंडा बिलासपुर थाना आकर जानकारी दी कि 05.10.2022 को प्रातः 06:00 बजे करीब के लोगो से उसे जानकारी मिली कि उसका भैया संतोष यादव उर्फ देवारी गब्बू मटन दुकान लोयोला स्कूल रोड में मृत पड़ा हुआ है। जब घटना स्थल पर जाकर देखा तो उसके भाई का शव चित हालत में पड़ा हुआ था। गले में काला रंग का गमछा पहना था। जिसके एक सिरे में गले में गठान एक बार लगा है माथा में गाल में चोट जैसा निशान है। मृतक ने 04.10.2022 को दिन में अपोलो चौक पण्डाल में माता का भोग बाटा था और रात्रि में दुर्गा प्रतिमा देखने के लिये घर से निकला था। उसके भैया की मृत्यु कैसे हुई इसकी जानकारी से इंकार किया सरकंडा पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल एवं मृतक के शव का निरीक्षण करने पर हत्या का अंदेशा होने पर थाना सरकंडा में मर्ग क्रमांक 124 / 2022 धारा 174 जाफौ तथा अपराध क्रमांक 1115 / 2022 धारा 302 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुट गई। पूछताछ में परिजनो ने मृतक संतोष यादव का प्रमोद कुमार श्रीवास के साथ जाने की बात बतायी, जिसे पकडकर पूछताछ किया गया तो आरोपी ने मृतक के साथ बैठकर शराब पीना बताया। उसी दौरान मृतक ने अपनी पत्नि के साथ आरोपी के अवैध संबंध की शंका जाहिर कर दी। इस पर दोनो के मध्य विवाद हो गया और आरोपी ने आवेश में आकर मृतक संतोष यादव के गले में रखे गमछा को एक गठान लगाकर खीचा तो मृतक के छटपटाने लगा। तब अपने पैर से सीने पर दबाया जिससे मृतक की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद वह उसे छोडकर फरार हो गया था। आरोपी के जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफतार किया गया हैं। कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, उनि. राज सिंह, उनि. बी.आर सिन्हा, प्र. आर. प्रमोद सिंह, आरक्षक अशफाक अली, तदबीर पोर्ते, अविनाश कश्यप, राहुल सिंह, सोनू पाल, मनीष वाल्मिकी, भागवत चंद्राकर का विशेष योगदान रहा ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त

