बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने एक युवक की हत्या करने वाले दूसरे पर प्राणघातक हमला करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दशहरे के दिन दो भाइयों को खींचकर घर के अंदर ले गए और एक की हत्या कर दी और दूसरे भाई पर हमला कर दिया।

मामलें का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि करण रात्रे 06.10.2022 को थाना आकर FIR दर्ज कराया कि 5.10.2022 की रात करीब 11ः00 बजे अपने भाई कमलेश रात्रे के साथ दशहरा देखकर वापस गाॅव आ रहे थे। इसी दौरान आरोपीगण करण रात्रे एवं उसके छोटे भाई कमलेश रात्रे को घसीटकर अपने आॅगन में ले गये और दरवाजा बंद कर दोनों भाईयों के साथ हत्या करने की नीयत से रापा का बेंठ, डण्डा से मारपीट किये तथा कमलेश रात्रे को रापा का बेंट, डण्डा एवं चाकू से मारपीट कर प्राणघातक चोट पहुॅचाया। घायल कमलेश रात्रे को गम्भीर अवस्था ईलाज वास्ते सिम्स बिलासपुर ले गया। जिसे डाॅक्टर साहब के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताली मेमो के आधार पर मर्ग क्रं. 68/2022 धारा 174 जाफौ कायम कर जाॅच पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया गया है। मृतक कमलेश रात्रे के सिर में तथा पेट में प्राणघातक चोट के निशान है। घटनास्थल का निरीक्षण, घटनास्थल से जप्ती कार्यवाही की गयी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों के साथ नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। घटना में प्रयुक्त रापा का बेंठ एमएल, बाॅस का डण्डा तथा एक बटनदार स्प्रिंगयुक्त चाकू जब्त किया गया है। घटना में आरोपी के पिता पुनीत राम डहरिया के द्वारा साक्ष्य छिपाये जाने के कारण प्रकरण में धारा 201 भादवि जोड़ी गयी है। चाकू जब्त होने से प्रकरण में धारा 25,27 आम्र्स एक्ट जोड़ी गयी है। गिरफ्तार न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया।
आरोपियों के नाम 1. सुरेश डहरिया पिता पुनीत राम डहरिया उम्र 42 वर्ष
2. विनोद डहरिया पिता पुनीत राम डहरिया उम्र 38 वर्ष, 3. गंगा प्रसाद डहरिया उर्फ पोकी पिता जोहित राम डहरिया उम्र 39 वर्ष, 4. पुनीत राम डहरिया पिता स्व. चैतु डहरिया उम्र 59 वर्ष, 5. अमन डहरिया पिता जमुना डहरिया उम्र 20 वर्ष, 6. रानी डहरिया पति सुरेश डहरिया उम्र 35 वर्ष के साथ एक नाबालिग शामिल
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
