रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य बने राजेश माखीजा

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की नई कार्यकारिणी के लिए बिलासपुर से राजेश माखीजा के लिए पत्र जारी किया गया है।
आपको बता दे की मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के सचिव विकास कुमार कश्यप ने पत्र जारी कर मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की सदस्यता हेतु नामांकन लोकल चेंबर ऑफ कॉमर्स ट्रेड एसोसिएशन और इंडस्ट्रीज एग्रीकल्चर एसोसिएशन वर्ग के अंतर्गत महाप्रबंधक महोदय द्वारा स्वीकृति की जानकारी राजेश माखीजा को दिया गया है।
रेल मंडल के सलाकार बनने पर राजेश माखीजा को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन & राजा साहब न्यूज़ के सदस्यों सहित शुभचिंतको ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
रेल मंडल के सलाहकार बनने पर उनसे बात-चीत पर उन्होंने कहा की वह अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करेंगे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *