बिलासपुर। युवा संगठन चुनाव जीतने के बाद अंकित गौरहा समेत चुनाव में जीतने वाले अन्य पदाधिकारी रायपुर पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से आशीर्वाद मांगा। सभापति को प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ने शुभकामनाएं दी साथ ही यह भी कहा कि लोकतंत्र में जनता का स्थान सबसे ऊपर है। सरकार की जनहित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, जनहित में काम करें क्योंकि जनता का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता है।
युवा कांग्रेस संगठन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा समेत चुनाव में जीत हासिल करने वाले अन्य पदाधिकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिलने लेने रायपुर पहुंचे। सभापति समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री का मुंह मीठा करा कर आशीर्वाद मांगा। सिंहदेव ने भी सभी लोगों को आशीर्वाद दिया।मुलाकात के बाद गौरहा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया है कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ा परमार्थ है। चुनाव जीत कर हमें अपने आप में नहीं रहना है। जनप्रतिनिधियों का काम सेवा करना है। जब जनता खुश होती है तभी आशीर्वाद मिलता है। जनता का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता है। सिंहदेव ने बताया कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है। हमें एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। इसके बाद ही जीत का सही अर्थ होगा।टीएस सिंहदेव से मुलाकात के दौरान संगठन चुनाव जीत हासिल करने वाले सुमित महाजन जिला महासचिव, तेजसिंह गौतम जिला महासचिव, सचिन धीवर उपाध्यक्ष बेलतरा विधानसभा, महेंद्र सिंह ध्रुव उपाध्यक्ष बेलतरा विधानसभा, अर्चना सूर्यवंशी उपाध्यक्ष बेलतरा विधानसभा, वीना साहू महासचिव बेलतरा विधानसभा,दुर्गा करियारे महासचिव बेलतरा विधानसभा, तिलोत्मा देवी महासचिव बेलतरा विधानसभा, अमित यादव महासचिव बेलतरा विधानसभा, कृष्ण कुमार पाठक महासचिव बेलतरा विधानसभा, धीरेंद्र साहू महासचिव बेलतरा विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सभी से परिचय प्राप्त किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
