छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम, अब जोन स्तर पर भिड़ेंगे खिलाड़ी, 3042 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

बिलासपुर- शहर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की धूम मची है। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों के ज़रिए अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। बिलासपुर में 6 अक्टूबर से राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर निगम के अलग- अलग वार्डों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया है। जिसमें खिलाड़ियों में काफी उत्साह नज़र आ रहा है। अब तक पूरे निगम स्तर पर अलग अलग वर्गों के 3042 खिलाड़ियों ने भाग लिया है,जिसमें एकल और टीम के खिलाड़ी शामिल है.6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर खेले जाएंगे

मान.मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश में छ.ग. के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। बिलासपुर में भी निगम के जोन क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें खिलाड़ी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहें है। विजेता टीम और खिलाड़ी ओलंपिक के अगले जोन स्तर के लिए चयनित होंगे।

14 प्रकार के पारंपरिक खेल छत्तीसगढिया ओलंपिक में 14 खेलों को शामिल किया गया है. ये खेल हैं गिल्ली-डंडा,लंगड़ी दौड़, पिट्ठूल,संखली,कबड्डी,खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), गेड़ी दौड़, फुगड़ी, भौंरा, 100 मीटर दौड़,लंबी कूद और बिल्लस। यह प्रतियोगिता 3 वर्गों में आयोजित की जा रही है। पहला वर्ग 18 साल तक की आयु, दूसरा 18 से 40 साल तक की आयु और तीसरा वर्ग 40 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए है। इसमें महिला और पुरुष दोनों प्रतिभागी होंगे
इसमें टीम स्तर पर गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) को भी शामिल किया गया है। वहीं एकल श्रेणी में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद की प्रतियोगिताएं हो रही है।

शुरूआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से

प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन 6 अक्टूबर से 6 जनवरी तक किया जाएगा। जिसके तहत प्राथमिक स्तर पर 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें विजेता टीम और प्रतिभागी ओलंपिक के अगले जोन स्तर के लिए चयनित होंगे जो 15 अक्टूबर से प्रारंभ होगा।इसके अंतिम चरण यानी राज्य स्तर का आयोजन 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक होगा.आठ राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक जोन बनाया जाएगा। जोन के बाद नगरीय निकाय क्लस्टर,जिला,संभाग और फिर राज्य स्तर पर ओलंपिक खेल का आयोजन किया जाएगा। हर स्तर पर विजेता टीम और खिलाड़ी अपने अगले स्तर के लिए क्वालीफाई करेगा। इसी तरह ग्रामीण स्तर में भी आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक आयु वर्ग के लिए पुरस्कार राशि के रूप में प्रथम आने वाले दल को 10 हजार,द्वितीय स्थान पर 7.5हजार और तृतीय स्थान पर आने वाले को 5 हजार रूपये दिया जाएगा। वहीं एकल में प्रथम स्थान पर आने वाले को एक हजार,द्वितीय को साढ़े सात सौ और तृतीय को पांच सौ।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *