बिलासपुर। बिलासपुर प्रवास के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के सामने बदतमीजी और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना कांग्रेस पार्षद रमाशंकर बघ्ोल को महंगा पड़ते दिखाई दे रहा है। नोटिस मिलने के बाद उसने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सामने माफ करवाने के लिए खूब गिड़गिड़ाया और जिलाध्यक्ष विजय पांडेय के नाम लिखित में माफीनामा पत्र सौंपा है। इधर, कांग्रेस पार्षदों में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश है। पार्षद बघ्ोल पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सीएम भूपेश बघ्ोल से शिकायत करने का निर्णय लिया है।
बीते दिनों नगरीय प्रशासन मंत्री श्री डहरिया, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चेयरमैन मोहन मरकाम आदि दिग्गज नेता बिलासपुर प्रवास पर आए थ्ो। उन्होंने कांग्रेस भवन में आगामी चुनावी तैयारी को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इस बीच मंत्री श्री डहरिया ने कांग्रेस पार्षदों से चर्चा करते हुए शहर का हालचाल जाना। कुछ देर बाद वार्ड क्रमांक 25 के पार्षद रामा बघ्ोल पहुंचे। उसने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए मंत्री के सामने अपनी भड़ास निकालना शुरू कर दिया। मंत्री श्री डहरिया उसे समझाने का प्रयास कर रहे थ्ो, लेकिन वह नहीं माने और अपनी जाति का हवाला देते हुए उनसे मिलने की सूचना नहीं देने को लेकर हल्ला मचाने लगा। इससे नाराज मंत्री ने उसे कमरे से बाहर भगा दिया। इससे पहले भी पार्षद बघ्ोल ने सामान्य सभा में नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाया था। इस मामले को लेकर दो दर्जन से अधिक कांग्रेस पार्षदों ने पार्षद बघ्ोल के खिलाफ जिलाध्यक्ष विजय पांडेय से शिकायत की थी। इसमें उस पर नगर निगम और छत्तीसगढ़ सरकार की छवि खराब करने के कई गंभीर आरोप लगाए गए थ्ो। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष पांडेय के निर्देश पर शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने नोटिस जारी कर 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा था। नोटिस मिलते ही पार्षद बघ्ोल को अब कार्रवाई का डर सताने लगा है। उसने पहले मंत्री श्री डहरिया से मिलकर माफी मांगी। इधर, शहर के बड़े कांग्रेसी नेताओं के सामने गिड़गिड़ाते हुए एक बार माफ करवाने की मिन्नतें कर रहा है। सोमवार को वह कांग्रेस भवन पहुंचा और लिखित में शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय को माफीनामा सौंपा है। इसमें उसने लिखा है कि यदि उससे किसी तरह की गलती हो गई है, तो उसे ख्ोद है।
संतोषजनक जवाब नहीं होने पर कार्रवाई तय: पांडेय
जिलाध्यक्ष विजय पांडेय का कहना है कि सोमवार को पार्षद बघ्ोल कांग्रेस कार्यालय आया था। उसने शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय को नोटिस का जवाब सौंपा है। अभी मैंने उसके द्बारा दिए गए स्पष्टीकरण को नहीं पढ़ा है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई तय है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
बिलासपुरApril 26, 2026स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई ताकत, NTPC के CSR मद से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगा 7.19 करोड़ रुपए का उपकरण, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण
