बिलासपुर। गुटखा का पैसा मांगने पर दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपी को ट्रेन से भगाने वाला तीसरा साथी भी पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपियों से पुलिस ने पिस्टल भी बरामद कर लिया है।

पचपेड़ी में गुटखा का पैसा मांगने पर नाबालिक 17 वर्षीय अनीश की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस में दोनो आरोपी को पकड़ लिया है। गांव में अपनी गुंडई स्थापित करने के लिए हथियार लेकर चलने वाले बदमाश ने मामूली सी बात पर पहले तो ईंट पत्थर से पूरे परिवार की पिटाई की और फिर इसी परिवार के 17 वर्षीय बेटे पर देसी पिस्टल से गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी। अनीश की बहन नेहा पूरी घटना को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर रही थी, लेकिन मोबाइल उसके हाथ से छूट गया, इसलिए वीडियो नहीं ऑडियो रिकॉर्ड हुआ। अनीश की हत्या के बाद आरोपी नंदू और भूपेंद्र भाग कर अपने दोस्त वीर सिंह के घर पहुंचे। जिसने उन्हें भागने में मदद करते हुए सारनाथ में बिठाया और उनकी बाइक और पिस्टल लेकर अपने घर आ गया। इधर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश करते हुए नंदू को भाटापारा से और भूपेंद्र को कोटा से पकड़ा । वीरसिंह से उनकी बाइक और पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि गांव के भूपेंद्र पोर्ते और नंद किशोर साहू काफी सालों से रंगदारी कर रहे थे। आपको बता दें कि आरोपी पचपेड़ी में अपने घर में किराने का दुकान चलाने वाले अनीश के पास गुटका खरीदने पहुंचे थे। दो पाउच गुटका खरीदने के बाद बिना पैसा दिए वो जाने लगे तो अनीश ने उनसे ₹20 मांगा, जिसके बाद शुरू हुए विवाद में अनीश की हत्या कर दी गई थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
