
शिवरीनारायण। माता कौशल्या की जन्मभूमि- कोसला में बसंत पंचमी पर्व पर सरस्वती जयंती सहित विविध धार्मिक आयोजन ग्रामीणों द्वारा रखा गया है। मुख्य आयोजन यहां युगों- युगों से विराजित माता कौशल्या, शांता देवी व भगवान श्री राम जी का विधिवत पूजन- अनुष्ठान का विशेष आयोजन भगवदाचार्य पंडित अनिल शर्मा के आचार्यकत्व में किया जाएगा। जिसमें आसपास ग्रामीणों सहित कोसला वासियों तथा ग्राम सरपंच सुरेश तिवारी, शिवरीनारायण नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शांति कुमार कैवर्त्य व उनके परिजन, शिवरीनारायण सर्राफा व्यापारी लक्ष्मी कांत सोनी पामगढ़ विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि ठाकुर विक्की सिंह इस अनुष्ठान कार्य में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे । माता कौशल्या मंदिर में अशोक साहू व उनकी टीम कीर्तन मंडली द्वारा दिन- भर राम संकीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है, साथ ही सुंदरकांड -पाठ का आयोजन गायन एवं वादन के साथ किया जावेगा । ग्राम के नवयुवकों द्वारा मां सरस्वती जयंती पर वीणा वादिनी मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से बसंत- पंचमी का कार्यक्रम आयोजन किया गया है। इन आयोजनों को सफल बनाने हेतु अशोक साहू , शशांक तिवारी,अर्जुन कश्यप, गौरव तिवारी, कनक साहू, मणिलाल कुर्मी, मोहन कंवर, श्याम लाल यादव, विनोद कश्यप, महादेव साहू, बुधराम पटेल, कुंज राम सहिस, संत राम केवट, देवारी यादव, द्वारा राम साहू, लतेल पटेल, तिलक साहू, लखन यादव,प्रहलाद साहू, अंकित यादव, तेजराम कश्यप, मुकुंद साहू, राहुल तिवारी , छोटे साहू ,अवधेश साहू राम किशन साहू आदि तन- मन-धन से सहयोग कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
