बिलासपुर- नगर पालिक निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने आज निगम द्वारा संचालित मेडिकल मोबाइल यूनिट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने मोबाइल यूनिट टीम को जांच व इलाज संबंधी बेहतर सेवाएं नागरिकों को सतत रूप से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए,इसके अलावा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि मोबाईल मेडिकल यूनिटों में जांच व इलाज संबंधी सभी सेवाएं बेहतर स्वरूप में हों तथा दवाओं की निरंतर उपलब्धता बनाएं रखें।
निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने आज रामायण चौक चांटीडीह में संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिट कैम्प का औचक निरीक्षण किया और वहॉं की व्यवस्थाओं को देखा। यूनिट में स्थापित लैब, स्टाॅफ, ओ.पी.डी. आदि का निरीक्षण किया। रिकार्ड पंजी का अवलोकन करने के साथ ही दवाइयों की उपलब्धता की भी जानकारी ली। मेडिकल टीम को मरीजों से अच्छा व्यवहार करने के साथ ही डाॅक्टरों को मौसमी वायरल और गंदगी से होनी वाली बीमारियों के संदर्भ में नागरिकों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा मेडिकल कैंप के पास पानी, छायें की व्यवस्था और बैठक व्यवस्था दुरूस्त रखने जोन कमिश्नर को निर्देशित किए। वार्डो में लगने वाले कैम्प निर्धारित समय पर लगे तथा कैम्प से एक दिन पूर्व लोगों को जानकारी दें। कैंप में मरीजों से भी कमिश्नर श्री दुदावत ने बातचीत कर कैंप के संदर्भ में फीडबैक लिया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत नगर पालिक निगम बिलासपुर क्षेत्र में 04 मोबाईल मेडिकल यूनिट संचालित हैं, जो निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न वार्ड व बस्तियों में पहुंचकर मेडिकल कैम्प लगाती हैं तथा इन कैम्पों में लोगों की निःशुल्क जांच एवं उनका मुफ्त में इलाज किया जाता है।
डेढ़ लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क दवाइयां और इलाज
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा “मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना” के तहत राज्य के नगर निगमों में स्लम एरिया के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मेडिकल मोबाइल यूनिट के ज़रिए निःशुल्क इलाज की सुविधा 1 नंवबर 2020 को छत्तीसगढ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शुरू किया था। जिसमें बिलासपुर नगरीय निकाय में 22 माह में चार मोबाइल यूनिट के ज़रिए अब तक 2232 शिविरों का आयोजन किया गया है जिसमें 180766 मरीजों का इलाज़ किया गया है। इसके अलावा मेडिकल मोबाइल यूनिट में उपलब्ध लैब में अब तक 17732 लोगों का निःशुल्क टेस्ट किया गया है,तो वहीं योजना के तहत 174848 लोगों को निःशुल्क दवाईयां भी बांटी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
