बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने और लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों कबड्डी खो-खो, फुगड़ी, पिट्ठुल, बिल्स, गेड़ी दौड़, भौंरा, रस्साकशी, बांटी, लंबी-कूद, ऊंची कूद, लंगड़ी दौड़ इत्यादि खेलों की प्रतियोगिताओं में गांव और शहरों के बच्चें, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी दिलचस्पी ले रहे है।

इसी कड़ी में आज जोन क्रमांक 07 के अंतर्गत लिंगियाडीह ,बहतराई , चिंगराज पारा क्षेत्र आते है जहाँ आज छत्तीसगढ़ी ओलंपिक अमरइया चौक कबड्डी मैदान में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भौरा चलाकर, गिल्ली डंडा, बांटी व कबड्डी खेलकर किया। अपने बीच जनप्रतिनिधी की मौजूदगी से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल लगातर राज्य के परंपराओं को सहेजने का काम कर रहे है। छत्तीसगढ़ को देश मे आज एक अलग पहचान मिल गया है। यह मौका पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने का बेहतर अवसर है छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक। मुख्यमंत्री लगातार छत्तीसगढ़ की परम्पराओं को सहेजने की दिशा में काम कर रहे है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता और विशिष्ट पहचान यहां की ग्रामीण परंपराओं और रीति रीवाजों से है। इसमें पारंपरिक खेलों का विशेष महत्व है। पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ के इन खेलों को लोग भूलते जा रहे थे। खेलों को चिरस्थायी रखने, आने वाली पीढ़ी से इनको अवगत कराने के लिए छत्तीसगढ़ियां ओलंपिक खेलों की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के ये खेल मनोरंजक के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक 14 खेल विधाओं मेें प्रतियोगिताएं आयेाजित की जाएगी। इन खेल विधाओं में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, रस्साकसी, बाटी, फुगड़ी, भंवरा, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, संकली, लंबी कूद, गेड़ी दौड़, 100 मी दौड़ और बिल्लस शामिल है। प्रतियोगिता तीन वर्गाें में आयोजित की जा रही है। पहला 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष की आयु तक एवं तीसरा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक महिला और पुरूष दोनों वर्ग में शामिल हो सकते है। प्रतियोगिता पहले स्तर पर राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर होगी। दूसरे स्तर में 8 क्लब को मिलाकर एक जोन बनाया जाएगा। चयनित खिलाड़ी विकासखण्ड स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्द्धा में भाग लेंगे। इसके बाद जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता और प्रतिभागी दल को पुरस्कार राज्य युवा महोत्सव में दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ,वार्ड पार्षद ओमप्रकाश साहू, राजीव युवा मितान के अध्यक्ष शिबू सिंह ,राकेश सिंह व राजीव युवा मितान के सभी सदस्य एवं जोन क्रमांक 07 के अधिकारी व कर्मचारिया उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
बलरामपुरJune 12, 2026छत्तीसगढ़ की सीमा में 12 करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
