बिलासपुर। दो दिन से लापता युवक की नहर में लाश मिली है। युवक दो दिन पहले दोस्त के घर जाने के लिए निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि वह मोबाइल लेकर निकला था, जो गायब है। उसे तैरना भी आता था तो पानी में कैसे डूब सकता है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के ग्राम भरारी निवासी बबलू उर्फ देवेंद्र साहू (22) प्राइवेट जॉब करता था। वह बीते 11 अक्टूबर की देर शाम अपने दोस्त के घर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। उसके गायब होने से परेशान परिजन तलाश कर रहे थे। रिश्तेदार और परिचितों से पूछताछ कर उसकी तलाश की गई। कहीं नहीं मिलने पर परिजनों ने 12 अक्टूबर को रतनपुर थाने में शिकायत की।
दो दिन बाद नहर में पानी में तैरती मिली लाश मिली है।
परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस गुमइंसान का केस दर्ज कर युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक मोबाइल रखा था और आखिरीबार उसने रात करीब 9.30 बजे बात किया था। युवक अपने दोस्त के यहां से घर आने की बात कही थी। फिर उसका कुछ पता नहीं चला। इधर, गुरुवार को उसकी लाश कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में नहर में मिली है।
परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जता रहे है। उनका कहना है कि वह मोबाइल रखा था। लेकिन उसका मोबाइल गायब है। उसे तैरना भी आता था, ऐसे में पानी में डूबकर मरने का भी शक नहीं है। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई है। उनका कहना था कि उसके मुंह से खून भी निकल रहा था। इसके कारण उसके शरीर में अंदरूनी चोंट से भी इंकार नहीं किया जा सकता। युवक की लाश मिलने की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक के मोबाइल का कॉल डिटेल्स निकाला जा रहा है। युवक के मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस MP रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच करेगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
