बिलासपुर। नयापारा,गणेशनगर,फदहाखार में डायरिया फैलने के बाद स्वास्थ विभाग नींद से जागा है। इन गांवों फैले उल्टी_दस्त की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया है और घर घर जाकर दवाइयां बांटी है।
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन बिलासपुर अंतर्गत शहरी क्षेत्र बिलासपुर के वार्ड क्र. 46 नयापारा, गणेशनगर, फदहाखार में प्राप्त शिकायत अनुसार दस्त के मरीजों के उपचार एवं समुदाय में रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाया गया है। शहरी मितानिन एवं ए.एन.एम. के द्वारा घर-घर सर्वे कर प्रभाावित परिवारों की रोकथाम हेतु मूलभूत दवाईयों एवं ओ.आर.एस. का वितरण किया गया तथा जन जागरूकता हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। प्रभावित क्षेत्र में नगर निगम से समन्वय कर स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का आवश्यक इलाज एवं दवा मुहैया कराई जा रही है। दूषित जल की जांच हेतु सिम्स कॉलेज में सेम्पल भेजा गया है। शिविर के दौरान डॉ. बी.के.वैष्णव, नोडल अधिकारी आई.डी.एस.पी, डॉ. टारजन आदिले, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. कहकशा फिरदौस, चिकित्साधारी एवं समस्त चिकित्सकीय दल उपस्थित थे। गौरतलब है कि क्षेत्र में 20 अधिक लोग डायरिया के चपेट में आ गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही स्वस्थ विभाग की टीम वहां पहुंची थी। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के बाद छुट्टी दी गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
