बिलासपुर। तेज रफ्तार हाईवा ने शुक्रवार को बकरियों के झुंड पर गाड़ी चढ़ा दी थी। इस घटना में 10 से अधिक बकरियों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को रतनपुर मार्ग में चक्का जाम कर दिया। पुलिस की समझाइश पर घंटेभर बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया।
शुक्रवार शाम भेड़-बकरियों के झुंड को हाईवा ने टक्कर मार दी थी। हाईवा से कुचलकर 10 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। कोनी क्षेत्र के सेंदरी निवासी शानू उर्फ अक्षय पाल (17) बकरी पालन करता है। वो अपनी और गांव के अन्य किसानो की 100 भेड़-बकरियों को रोज की तरह चराने के लिए बंधवा तालाब की ओर गया था। शाम को जब वो भेड़-बकरियों को चराकर वापस लौट रहा था, तभी सेंदरी-कछार मोड़ पर रतनपुर की ओर से आ रही हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। ये सभी मवेशी पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे को पार कर रहे थे। बस की चपेट में आकर 10 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
इसी मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी और यह बताया कि इस वारदात के लिए जिम्मेदार हाईवा का पता लगा लिया है और उसके खिलाफ जुर्म दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस समझाइश पर ग्रामीणों ने चक्का जाम आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
बलरामपुरJune 12, 2026छत्तीसगढ़ की सीमा में 12 करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
