बिलासपुर। बरसात के समय पंचायतों में पानी निकासी के साथ ही जर्जर सड़क में चलना मुश्किल हो जाता है। इससे ग्रामीणों को बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत हरदीकला के ग्रामीणों को अब इन समस्याओं से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। ये बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने शनिवार को बिल्हा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदीकला में सीसी रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन करते हुए कहीं।

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना ही मेरा दायित्व हैं। ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 में सीसी रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को खासकर बरसात के समय में गली में पानी भर जाने के कारण समस्या से दो-चार होना पड़ता था। बरसाती पानी के कारण कच्ची सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। इससे ग्रामीणों को बरसात के में दोहरी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि हरदीकला के उपसरपंच उकेश वर्मा ने उन्हें ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने पंचायत की समस्या को ध्यान में रखते हुए हरदीकला में सीसी रोड निर्माण के लिए प्रयास किया। जिससे पंचायत में 2.60 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृत हुए हैं। यह राशि पंचायत को आवंटित कर दी गई है। उन्होंने निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय पर पूरा करने की बात कही है, ताकि जल्द ही ग्रामीणों को सीसी रोड की सौगात मिल जाए। भूमिपूजन के दौरान हरदीकला सरपंच शैल श्रवन ध्रुव, उपसरपंच उकेश वर्मा, शिव यादव, चमन यादव, योगेश सोनी, गोपी यादव, अविनाश यादव, प्रियांशु चौहान, श्रवन लहरे, पिंकी पठारी, गंगा बाई बघेल, विमला सिन्हा, जगदीश सिन्हा, आलोक सिंह चौहान, कृष्णा पठारी व ग्रामीण जन उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
