अपहरण के दो अलग अलग मामलो में पुलिस को मिली सफलता, पुणे और हैदराबाद से आरोपियों को युवतियों के साथ किया गया बरामद

बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने अपहरण और शारीरिक शोषण के दो अलग-अलग मामले में आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लड़कियों को बरामद किया है। दोनो युवक शादी करने का झांसा देकर लड़कियों को भगा ले गए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 जून को प्रार्थी थाने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक भतीजी 31.05.2022 को रात्रि में बिना बताये घर से कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। दूसरे मामले में भी 10 सितंबर को प्रार्थिया थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक भतीजी 10 अगस्त को बिना बताये घर से कहीं चली गई है। इस मामले में भी अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। मामले कि गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी बिल्हा अंजना केरकेट्टा के द्वारा अपहृत बालिका एवं आरोपी की पता साजी हेतु टीम गठीत की। पतासाजी दौरान सूचना मिली कि संदेही चंद्रदेव गेंदले उर्फ राजू उर्फ लूडू बालिका को भगा कर पुणे महाराष्ट्र ले गया है। सूचना पर अपहृत बालिका एवं आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस की टीम बिल्हा को पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया। पुणे महाराष्ट्र के को लिटिल अर्थ सोसायटी माशुकर कालोनी अकुर्डी थाना देहू रोड जिला पिंपरी चिंचवाड पुणे महाराष्ट्र में अपहृत बालिका पीडिता एवं आरोपी चंद्र देव गेंदले उर्फ राजू उर्फ लूडू मिले। आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी चंद्र देव गेंदले उर्फ राजू उर्फ लूडू पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ पुणे महाराष्ट्र ले आया है। पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366, 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4/5(ठ) जोडी गई। दूसरे मामले में सूचना पर अपहृत बालिका एवं आरोपी धनेश्वर टंडन की पतासाजी हेतु पुलिस टीम बिल्हा को हैदराबाद रवाना किया गया। हैदराबाद के निजाम पेट सोसायटी कालोनी लेबर क्वाटर थाना बच्चूपाली साईबराबाद हैदराबाद में अपहृत बालिका पीडिता एवं आरोपी धनेश्वर टंडन मिले। आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी धनेश्वर टंडन पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ हैदराबाद ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366, 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4/5(ठ) जोडी गई। दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यावाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, स0उ0नि0 राजेश धर दीवान, आरक्षक रूपलाल चंद्रा, संतोष मरकाम, महिला आरक्षक बिंदा अवस्थी का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी-
1. चंद्र देव गेंदले उर्फ राजू उर्फ लूडू पिता स्व आनंदराम उम्र 21 साल निवासी पोडी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ0ग0)
2. धनेश्वर टंडन पिता बसंत टंडन उम्र 20 साल निवासी सिनौधा थाना भाटापारा जिला बलौदाबार (छ0ग0)

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *