बिलासपुर। मेयर रामशरण यादव के मिलते-जुलते नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने और उनकी तस्वीर का उपयोग करने का मामला सामने आया है। यह मामला एसपी पारुल माथूर और साइबर सेल तक पहुंच गया है। मेयर ने जालसाजी करने वाले आरोपी की तलाश कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मेयर श्री यादव को रविवार सुबह पता चला कि किसी ने ramchrn yaqav नाम से फेसबुक अकाउंट बनाया है, जिसके कवर में मेयर की तस्वीर लगाई गई है। मेयर का फेसबुक अकाउंट होने के झांसे में आकर 300 से अधिक फालोअर बन गए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मेयर श्री यादव ने सुबह ही अपने फेसबुक अकाउंट में संदेश जारी किया कि ramchrn yaqav नाम से बनाया गया फेसबुक अकाउंट उनका नहीं है। इसलिए मेयर का अकाउंट समझकर कोई लाइक या कमेंट न करें। यही नहीं, किसी तरह का लेनदेन भी न करें। इसके बाद भी कोई ऐसा करता है तो इसकी जवाबदारी उनकी खुद की होगी। मेयर ने इस मामले की शिकायत एसपी माथूर के साथ ही साइबर सेल और सिविल लाइन थाने में की है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह बिलासपुर नगर निगम का मेयर होने के साथ ही एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं। उनकी स्वच्छ छवि को जानबूझकर धमिल करने के लिए किसी ने साजिश रची है। फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले का मकसद उन्हें बदनाम करने का हो सकता है। इसलिए जिम्मेदार आरोपी को तलाश कर उसके खिलाफ साइबर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। शिकायत पत्र के साथ फर्जी फेसबुक अकाउंट की कापी भी सौंपी गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
