बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज समय-सीमा की बैठक में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास कार्याें में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए मैदानी कर्मचारियों को नियमित तौर पर निरीक्षण करने के निर्देंश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आम जनता, ग्रामीणों और किसानों को सहूलियत देना शासन का लक्ष्य है। कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 1 नवम्बर को राज्योत्सव का आयोजन पुलिस परेड ग्राउण्ड में गरिमामय वातावरण में किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी शालीनता से किया जाएगा। राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों, विवादित-अविवादित प्रकरण, नामांकन, सीमांकन, बंटवारा आदि की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने 27 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपा गया है। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनदर्शन, लोक सेवा गारंटी, मुख्यमंत्री जन शिकायत में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में हाईकोर्ट में लंबित प्रकरण, गोधन न्याय योजना, धन्वतंरी योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजूदर न्याय योजना, सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयश्री जैन, नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत, सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
