बिलासपुर। आधिरात में ढाबा संचालक और उसके पुत्र पर लाठी – राड से जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लगभग 12 बजे बोलेरो से आए और अचानक ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गए।
गुरुवार की रात करीब दर्जन भर युवक मौर्य ढाबा के पास उतरे और ढाबा संचालक और उसके पुत्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पहले आरोपियों ने ढाबा संचालक पर वार किया फिर उसके पुत्र पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद गुस्साए युवक ने हमलावरों का सामना करते हुए अपना बचाव किया। इसके बाद दोनो तरफ से लाठी और रॉड से एक – दूसरे हमला करते रहे। जिसके हाथ में को था उसी से एक – दूसरे को मरते रहे। मारपीट के दौरान मुख्य अरोपी बेहोश होकर वही गिर गया। घटना के बाद सौरभ मौर्य ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294. 323. 147, 148, 327, 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद आरोपियों की तलास शुरू हुई। शुक्रवार की दोपहर तक मुख्य आरोपी योगेश उर्फ गोलू तिवारी और 01 अपचारी बालक सहित 05 अन्य आरोपियों को गिरफतार किया हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जप्त की गई है।
नाम आरोपीगण
01 तिजाऊराम कश्यप पिता चंद्रिका कश्यप 28 वर्ष
02 बलराम धुरी पिता धनीराम धुरी उम्र 25 वर्ष
03 अरुण धुरी पिता जगदीश धुरी 20 वर्ष
04 योगेश तिवारी पिता बेदी तिवारी 33 वर्ष
05 रामनरेश कश्यप पिता दुर्गेश कश्यप उम्र 22 वर्ष
06 एक अपचारी बालक
सभी निवासी दर्रीघाट थाना मस्तूरी बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
