बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयश्री जैन ने बिहान की दीदियों द्वारा जिला पंचायत में सजाये गये पंडाल से पूजन सामग्री और दीयों की खरीददारी की। कलेक्टर ने बिहान की दीदियों द्वारा तैयार किये गये दीवाली गिफ्ट हेम्पर, दीये, अगरबत्ती, कैंडल्स सहित सामग्रियों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों की सराहना की। उन्होेंने कहा कि कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये हैं। कलेक्टर ने लोगों से दीवाली पर इन उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदकर महिला स्व सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की अपील की है। महिलाओं ने आज पहले ही दिन 5 हजार रूपये की सामग्री की बिक्री की। पहले ही दिन अच्छी आमदनी होने से महिलाएं उत्साहित हैं। उनका यह स्टॉल दीवाली तक रहेगा। इन स्टॉल में सामग्री खरीदने के लिए लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से महिला समूहों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। गोधन न्याय योजना के तहत जिले के ग्रामीण और बिलासपुर नगर निगम के 4 गोठानों मोपका, सिरगिट्टी, तिफरा और सकरी में महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं गोबर से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर रही हैं, जिनमें सजावटी समान भी शामिल है। महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में सी-मार्ट की स्थापना की गई है। सी-मार्ट में उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद बाजार भाव से कम दाम में उपलब्ध है। साथ ही पारम्परिक उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
