बिलासपुर। जिले में गुंडा बदमाशों की गतिविधियों पर निगाह रखने व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर ने सभी थाना क्षेत्र में निवासरत अपराधिक तत्वों के अपराधिक अभिलेख संकलित कर गुंडा सूची तैयार करने एवं निगरानी खोलने के निर्देश जिले के थाना प्रभारियों को दिया गया है।
इसके पालन में माह अक्टूबर 2022 में थाना सीपत में एजाज खान पिता अमीन खान ग्राम खमरिया, विनोद साहू पिता बहादुर साहू ग्राम मंडई, शुभम साहू पिता विनोद कुमार साहू ग्राम मड़ई, का नाम गुंडा सूची में दर्ज किया गया है। थाना कोटा में कुनाकु वर्मा उर्फ नानू अ. लेखराम वर्मा निवासी गनियारी, राशिद खान पिता शकील खान निवासी स्टेशन के पास कोटा, का नाम गुंडा सूची में दर्ज किया गया है।
इस प्रकार वर्ष 2022 में अब तक जिले में 53 गुंडा बदमाशों को सूचीबद्ध कर इनकी गतिविधियों पर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार थाना पचपेड़ी में लिंकु उर्फ रिंकू मधुकर पिता कपिल मधुकर निवासी जलसों, की निगरानी खोली गई है। तथा इसकी गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। वर्ष 2022 में अब तक कुल 11 नए बदमाशों की निगरानी खोली गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
बलरामपुरJune 12, 2026छत्तीसगढ़ की सीमा में 12 करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
