बिलासपुर। श्रीकांत वर्मा मार्ग रामा मैग्नेटो मॉल के फस्ट फ्लोर में आग लग गई हैं। आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई, जिसको जहां से रास्ता मिला भागते नजर आए। फिलहाल दमकल लेकर NDRF की टीम मॉल पहुंच गई है।
मंगलवार को मैग्नेटो मॉल में अन्य दिनों की तुलना में कम भीड़ थी। फिर भी सैकड़ों की संख्या में PVR में परिवार सहित फिल्म देखने पहुंचे थे। बड़ी संख्या में लोग बार के अंदर शराब पीने – पिलाने का दौर चल रहा था। फूड कोर्ट में बड़ी संख्या में लोग लजीज व्यंजन का आनंद ले रहे थे। सकड़ों की संख्या में लोग खरीददारी का आनंद ले रहे थे। इसी बीच मॉल के तीसरे फ्लोर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे मॉल में धुआं भर गया। अंदर का धुंआ बाहर निकलने लगा। लिहाजा मॉल के बाहर खड़े लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। मॉल के अंदर बैठे और खरीददारी कर रहे लोगो के बीच भी भगदड़ मच गई। जिसको जहां से रास्ता मिला भागते नजर आए। इस बीच किसी ने दमकल के लिए फोन कर दिया। तब तक मॉल के बाहर लोगों के भीड़ लग गई। मॉल के कर्मचारी भी बाहर भागने लगे। इस बीच PVR और बार में बैठे लोगों को भी आनन – फानन में बाहर निकाला गया। मॉल के बाहर चारो तरफ बेरिकेटिंग कर सड़क ब्लाक किया गया और बाहर निकलने वालों को जाने दिया गया। बताया जा रहा है की तीसरी मंजिल पर फूड प्लाजा किसी के किचन में अचानक धुंआ उठने लगा,वही आग लगने की तस्दीक करने मॉल प्रबंधन अपने कर्मचारियों समेत तीसरे माले पर खोजबीन कर रहा है।
समाचार लिखे जाने तक लोगों को मॉल से बाहर निकाला जा रहा था और दमकल के साथ पहुंची टीम आग पर काबू पाने के लिए प्लानिंग कर रहे थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
