मस्तुरी। स्थानीय जनपद पंचायत का दूसरा बड़ा जनसंख्या वाला गांव लोहर्सी में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से गौरा-गौरी पूजा का उत्सव मनाया गया। दीवाली की रात रंगारंग कार्यक्रम में कांग्रेस का वरीष्ठ नेता जयंत मनहर को आयोजन समिति द्वारा विशेष आमंत्रित किया गया था।
मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र का प्रमुख बड़ी बस्ती में लोहर्सी की अपनी अलग पहचान है। जहां भैना गुड़ी चौक में पिछले कई वर्षों से मुहल्लावासियों के द्वारा गौरा-गौरी का पूजा उनकी बारात व झांझ मंजिरा मादर की थाप पर महिलाओं के नृत्य का आयोजन किया जाता है। स्थानीय महिला मंडल के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आनंद ग्रामवासी दीवाली की पूरी रात उठाते हैं। दीवाली की रात भैना पारा से गौरा की बारात बाजा-गाजा और फौज फटका के साथ भव्य रूप से गौरी को लिवाने रजनीश तिवारी के घर रास्ते में गलियों में नृत्य के साथ पहुंची और देर रात तक भैना गुड़ी वापस आ गई। कार्यक्रम में जयंत मनहर को विशेष आमंत्रण दिया गया था वे लोहर्सी पहुंच कर इसका खूब आनंद लिये। उनके द्वारा ऐसे छत्तीसगढ़ी आदिवासी आयोजन की मजबूती व निरंतरता के लिए प्रोत्साहन भी दिया गया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव रवि कुमार श्रीवास, ब्लाक कांग्रेस मस्तुरी उपाध्यक्ष लक्ष्मण भैना, पिताम्बर दास मानिकपुरी व पंकज विशाल आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम में ग्रामीण महिला पुरूष भारी संख्या में कार्यक्रम का आनंद लिये।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
