बिलासपुर। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर से माइनिंग विभाग के 2022 बैच के तीन छात्र नीतीश सिंह, तारिक अन्सारी एवं अनिकेत धार्मिक का चयन कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप हुआ है। कोल इंडिया में इन छात्रों का चयन इनके GATE 2022 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरुप हुआ है। ये छात्र कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में एक वर्ष के सफल ट्रेनिंग के उपरान्त सहायक प्रबंधक के रूप में पदस्थ होंगे। साथ ही संस्था के माइनिंग विभाग के 2021 बैच के चार छात्रों संदीप साहू, आशीष साहू, अमरदीप एवं दिलेश नायक का चयन भी कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में चयन हुआ है।
छात्रों की इस उपलब्धि पर माइनिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो एस. बी. एस. टेकाम ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ये सफलता उनके प्रतिभा, कठिन परिश्रम एवं अनुशासन का परिणाम है। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ बी. एस. चावला ने समस्त चयनित छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
