तख़तपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद थाने पहुंच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीजा निवासी निशा साहू उम्र 32 वर्ष गांव के खेत में धान कटाई करने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पति जागेंद्र साहू सुबह 11बजे खेत पहुंचा और अपने पत्नी के सिर में पत्थर से हमला कर दिया जहां पत्नी के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही निशा साहू की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद पति जागेंद्र साहू मोटरसाइकिल से सीधा तखतपुर थाना पहुंचा और पुलिस को बताया कि मैं अपनी पत्नी की हत्या कर दिया हूं। इतना सुनते ही पुलिस भी कुछ देर के लिए सकते में आ गई और उसे पूछताछ करने लगे। तब आरोपी ने बताया कि मैं अपनी पत्नी को गांव के खेत में पत्थर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया हूं। इसके बाद पुलिस उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर घटनास्थल पहुंचा। गांव में पुलिस की गाड़ी पहुंचते की गांव में भिड़ लग गई और घटना स्थल पर पहुंचते ही पूरे गांव में खबर फेल गई। आरोपी के साथ पहुंची पुलिस ने देखा कि आरोपी की पत्नी खून से लथपथ खेत पर पड़ी थी। किस कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या की है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
