बिलासपुर। बारिश खत्म होते ही कलेक्टर सौरभ कुमार निमार्ण कार्य कार्य का निरीक्षण करने के लिए निकलना शुरू कर दिया है। सोमवार को मरम्मत की गुणवत्ता जांचने के लिए खुद ही बेलचा लेकर सड़क पर उतर गए। जांच के दौरान उन्होंने गुणवत्ता में कमी पाई तो अधिकारियों से कहा और बेहतर कार्य करें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा तेजी से सड़कों के तेजी से सुधार एवं निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दिसम्बर के अंत तक सभी प्रकार के सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस सिलसिले में शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे सुधार एवं निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने मरम्मत कार्याें का बारीकी से निरीक्षण किया और गुणवत्ता में और सुधार की हिदायत लोक निर्माण विभाग को दी। कलेक्टर सौरभ कुमार आज दोपहर बाद अचानक शहर के शनिचरी रपटा से साईंस कालेज रोड़ तक सड़क निर्माण कार्याें को देखने निकले। लोक निर्माण विभाग द्वारा बारिश में गड्ढों एवं खराब हो चुके सड़कों के हिस्सों को पेचवर्क के माध्यम से सुधारा जा रहा है। कलेक्टर ने सुधार कार्य के लिए उपयोग किये जा रहे सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की। गड्ढों में सामग्री भरने के बाद उसे कम्प्रेसर मशीन से ठीक से दबा कर समतल करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग संभाग क्र. 1 के अंतर्गत विभिन्न सड़कों की 177 किलोमीटर में 4 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से केवल पेचवर्क का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग क्र. 1 के ई.ई. बी.एल.कापसे सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे। कलेक्टर ने इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
