बिलासपुर। छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष और केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त बैजनाथ चंद्राकर आज तखतपुर में देश के पूर्व गृहमंत्री और देश को एक सूत्र में बांधने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री बैजनाथ चंद्राकर के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष मुंगेली लेखनी सोनू चंद्राकर राजकुमार कश्यप में चंद्राकर समेत बड़ी संख्या में अतिथि गण मौजूद रहे इस दौरान अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा किए गए देश हित के कार्य और उनके द्वारा देश को एकता की राह दिखाने और उनकी इच्छाशक्ति पर प्रकाश डाला.. इस दौरान बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि देश में लौह पुरुष के नाम से प्रख्यात स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति के स्वामी थे इसके साथ ही देशभक्ति के मिसाल के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल को जाना जाता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
