बिलासपुर। सोमवार को पाली वितरण केन्द्र में राजेश चौहान कार्यपालन अभियंता कटघोरा विद्युत कंपनी कार्यालय के निर्देश एवं मार्ग दर्शन में सघन विद्युत बकाया वसूली अभियान चलाया गया। जिसमें धारा 138 के प्रकरण, बकाया वसूली एवं लाईन विच्छेदन की कार्यवाही की गई। बडे बकायादारो जिसमें 50 हजार से उपर के बकाया दारों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई हैं। उनके परिसरों की जांच एवं वसूली में 75 उपभोक्ता के घरों एवं दुकानों में की जांच की गई। लगभग 30 लाख रुपए की बकाया वसूली के लिए दस्तक दी गई एवं 28 उपभोक्ताओं की लाईन काटी गई। इस दौरान पूर्व में काटे गए उपभोक्ताओं के घरों की भी जांच की गई। जांच के दौरान 8 परिवार में से एक घर में पुनः जोड़ कर लाईन का उपयोग किया जा रहा था। जिसके कारण विद्युत अधिनियम की धारा 138 का प्रकरण तैयार किया गया। इसके बाद मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया जावेगा। इस वसूली अभियान में 23 उपभोक्ताओं से 1 लाख 23 हजार की राशि वसूल की गई। यह अभियान अब सतत् रुप से जारी रहेगा। कार्यवाही से बचने उपभोक्ताओं को कार्यपालन अभियंता द्वारा विशेष सलाह है कि अपने बिजली बिल का भुगतान समय पूर्व कर देवे और कार्यवाही से बचें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
बलरामपुरJune 12, 2026छत्तीसगढ़ की सीमा में 12 करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
